After Header-1

Lok Sabha में राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर स्मृति ईरानी ने साधा निशाना

नयी दिल्ली। लोकसभा ( Lok Sabha) में राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (smriti iran) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता की आलोचना करते हुए उन्हें ‘महिला द्वेषी’ व्यक्ति कहा।  स्मृति ईरानी ने कहा, ‘केवल एक महिला द्वेषी व्यक्ति ही लोकसभा में फ्लाइंग किस दे सकता है, ये उनके खानदान के लक्षण हैं।

ईरानी ने कहा कि संसद में पहले कभी किसी पुरुष का स्त्रीद्वेषी व्यवहार इतना स्पष्ट नहीं था जितना आज राहुल गांधी ने किया। सदन में जहां महिलाओं की गरिमा की रक्षा के लिए कानून बनाए जाते हैं वहीं एक सत्र के दौरान एक व्यक्ति के स्त्रीद्वेषी व्यवहार का भी गवाह बनता है। मेरा सवाल यह है कि क्या उसे कठघरे में खड़ा नहीं किया जाना चाहिए? उन्होंने कहा कि ऐसा गरिमा विहीन आचरण इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.