After Header-1

डाक विभाग में जीडीएस कमी नहीं होने देगी सरकार

नयी दिल्ली। लोकसभा (Lok Sabha) में संचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान (Devu Singh Chauhan) ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि डाक विभाग (Department of Posts) में 38000 से ज्यादा जीडीएस की भर्ती की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) देश के विभिन्न हिस्सों में रोजगार मेलों का आयोजन करके इस तरह के पदों पर लगातार भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जीडीएस की नौकरी स्थाई नहीं है और इन पदों पर भर्तियां स्थाई कर्मचारियों की नहीं हो रही हैं लेकिन जीडीएस के तौर पर भर्ती कर्मचारियों को सारी सुविधाएं दी जाती हैं। उनके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में डाक विभाग आज भी सबसे ज्यादा कर्मचारियों के साथ ग्रामीण तथा अन्य क्षेत्रों में सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। डाक विभाग अपने कर्मचारियों के माध्यम से सेवाएं जनता को दे रहा है।उन्होंने कहा कि जहां कर्मचारियों की कमी है उसको लेकर आंकड़े जुटाकर वहां भर्ती का काम पूरा करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फाइबर केबल बिछाने का काम तेजी से चल रहा है और देश में दूर संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाने की तीसरी चरण की योजना चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.