झारखंड: नदी में गिरी बस, तीन लोगों की मौत , 24 घायल

नयी दिल्ली।झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले में शनिवार रात एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत ( Three killed) हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गिरिडीह उपमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि हादसा गिरिडीह डुमरी रोड पर रात करीब 8.40 बजे तब हुआ जब रांची से गिरिडीह जाने के दौरान बस बराकर नदी में गिर गई। गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने मीडिया से कहा, “घटना में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि 24 लोग घायल हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.