मणिपुर में फिर जल उठी हिंसा की आग, तीन लोगों की हत्या

इंफाल मणिपुर (Manipur) और आसपास के राज्यों में माहौल तनावपूर्ण है। स्थिति थोड़ी बहुत सुधरी ही है कि राज्य में एक बार फिर से हिंसा(Violence) की आग जल उठी है। खबरों की मानें तो बिष्णुपुर जिले में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या(killed ) कर दी गयी हमलावरों ने चाकू और गोलियों से तीन लोगों की उनके घर पर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। मृतक व्यक्तियों के शरीर पर चाकुओं और गोली लगने के निशान थे।

ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में घुसे कुकी हमलावरों ने तीन लोगों की हत्या कर दी। इनमें से दो मृतक पिता-पुत्र थे। इस घटना को लेकर आसपास के लोग विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कुकी उपद्रवियों ने ड्रोन का इस्तेमाल किया और भारी हथियारों, मोर्टार और लंबी दूरी के हथियारों से लोगों पर हमला किया।इस बीच प्रशासन ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में सुबह 10.30 बजे कर्फ्यू लगा दिया गया।

Leave a Reply