After Header-1

ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में किदांबी, प्रियांशु

300×250 ADS-1

सिडनी। भारत के अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत और युवा प्रतिभा प्रियांशु राजावत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन (Australia Open) 2023 में गुरुवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।
प्रियांशु ने 59 मिनट चले पुरुष प्री-क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के वांग ज़ू वेई को 21-8, 13-21, 21-19 से मात दी। किदांबी ने ताइपे के सू ली यांग को 21-10, 21-17 से हराने में सिर्फ 39 मिनट का समय लिया। क्वार्टरफाइनल में किदांबी और प्रियांशु आमने-सामने होंगे।
इस बीच, एचएस प्रणय और पीवी सिंधु ने भी अपने-अपने दूसरे चरण के मुकाबले जीते, जबकि मिथुन मंजूनाथ और किरण जॉर्ज हारकर सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

300×600 ADS-2

खराब फॉर्म से जूझ रहीं सिंंधु ने महिला एकल के प्री-क्वार्टरफाइनल में हमवतन आकर्षि कश्यप को 21-14, 21-10 से हराया। प्रणय ने चीनी ताइपे के ची यू जेन के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक घंटे 14 मिनट में 19-21, 21-19, 21-13 से जीत दर्ज की।
पहले दौर में पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू को मात देने वाले मंजूनाथ मलेशिया के ली ज़ी जिया से 21-13, 12-21, 19-21 से हार गये। किरण को इंडोनेशिया के एंथनी गिनटिंग के हाथों 15-21, 18-21 की सीधे सेटों की हार का स्वाद चखना पड़ा।महिला युगल प्रतियोगिता में, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी जापान की मायु मात्सुमोतो और वकाना नागाहारा के हाथों 10-21, 20-22 से हारी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.