After Header-1

हरियाणा : विश्व हिंदू परिषद के काफिले पर पथराव

नई दिल्ली। हरियाणा के मेवात जिले के नूंह में विश्व हिंदू परिषद के काफिले पर पथराव किया गया है। यह पथराव मुस्लिम पक्ष की ओर से किया गया है। मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया जा चुका है। मेवात मुस्लिम बाहूल्य इलाका माना जाता है। विश्व हिंदू परिषद  के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कांवड़ यात्रियों पर पथराव किया जा रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह काफिला निकाला गया है।

सोमवार को नलहड़ महादेव मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा श्रृंगार मंदिर, पुनहाना पर समाप्त होनी थी। इस दौरान यह माता नूह स्थित मनसा देवी मंदिर पहुंचती। इसके बाद झीर मंदिर, फिरोजपुर झिरका पहुंच कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक किया जाता। यहां से यात्रा पुनहाना के श्रृंगार मंदिर पर जाकर समाप्त हो जाती। इस यात्रा को लेकर पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए थे। लेकिन यह इंतजाम नाकाफी साबित हुए।

जानकारी के अनुसार, जहां बवाल हुआ है वहां एक ही रोड है। पूरी रोड पर कहीं मुस्लिम पक्ष ने तो कहीं हिंदू पक्ष ने तोड़ फोड़ और आगजनी की है। इसके साथ ही खेतों से पथराव भी हुआ है। 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.