एटीएस ने गोंदिया से एक आतंकवादी को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली। एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड (एटीएस) की टीम ने गोंदिया में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जो आतंकी संगठन अल सफा का सक्रिय सदस्य है। शाहनवाज की गिरफ्तारी इससे पहले पुणे में गिरफ्तार आतंकवादी मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूसुफ खान और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद की निशानदेही पर की गई है। इन तीनों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि तीनों  पुण में बम विस्फोट की साजिश रच रहे थे।

मोहम्मद युसुफ खान और मोहम्मद युनुस मोहम्मद को मोटर साइकिल की चोरी का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया था। शुरुआती पूछताछ में इन लोगों ने अपने हिंदू नाम बताये थे, लेकिन ट्रूकालर के सहयोग से दोनों की असलियत सामने आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.