मंगल ग्रह पर नई उड़ान भरेगा नासा का मार्स हेलीकॉप्टर, मंगल पर जीवन खोज रहा नासा

लॉस एंजिल्स। नासा के मार्स हेलीकॉप्टर की मंगल ग्रह (रेड प्लानेट) पर एक नई उड़ान भरने की उम्मीद है। नासा एजेंसी के अनुसार हेलीकॉप्टर को अपनी नई उड़ान में 10 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने और 203 मीटर की यात्रा करने के लिए लगभग 137 सेकंड लेने की उम्मीद है। जो मंगल ग्रह पर यह 53वीं उड़ान है।
इनजेन्युटी मार्स हेलीकॉप्टर 18 फरवरी, 2021 को मंगल ग्रह के जेज़ेरो क्रेटर पर पहुंचा, जो नासा के पर्सविरंस रोवर से जुड़ा हुआ था।

यह हेलीकॉप्टर पहली बार किसी अन्य ग्रह पर संचालित उड़ान का परीक्षण करने के लिए टेक्नोलॉजी प्रदर्शन पर जा रहा है। नासा के अनुसार हेलीकॉप्टर को एक बार में लगभग 300 मीटर की दूरी और सतह से लगभग तीन से 4.5 मीटर की दूरी 90 सेकंड में उड़ान भरने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

मंगल पर जीवन खोज रहा नासा

नासा मंगल ग्रह पर जीवन के अवशेषों की खोज कर रहा है। नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने चट्टानी ग्रह का सैंपल लिया है। उसने इन सैंपल को एक ट्यूब में बंद कर दिया है। नासा इन सैंपल को धरती पर वापस लाने की प्लानिंग में है। पर्सीवरेंस रोवर ने सैंपल ट्यूब के बैकअप भी बनाए हैं, जिसे उसने हाल के दिनों में ग्रह की सतह पर गिराए हैं। अगर भविष्य में रोवर से सैंपल निकलाने में कोई दिक्कत होती है तो जमीन पर पड़े ट्यूब को इनजेनिटी जैसा एक हेलीकॉप्टर रोबोट इकट्ठा करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.