After Header-1

कालाढूंगी रोड पर वाहन दुर्घटना, दो सगे भाइयों की मौत, 5 परिजन घायल

नैनीताल। रविवार मध्य रात्रि कालाढूंगी रोड पर मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर कालाढूंगी थाना क्षेत्र में हुई एक वाहन दुर्घटना में 2 सैलानियों की मृत्यु हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। दोनों मृतक सगे भाई थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार मध्य रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल सूचना मिली कि नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर प्रिया बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर जिला पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और अंधेरे के बीच कई घंटों तक खोज एवं बचाव अभियान चलाकर पहले घायल सिद्धार्थनगर गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय आकाश पुत्र अरविंद श्रीवास्तव, 52 वर्षीय  प्रेमचंद श्रीवास्तव, पुत्र दशरथराज श्रीवास्तव, प्रेमचंद की पत्नी 5 वर्षीय अरुणा श्रीवास्तव, 25 वर्षीय शालू श्रीवास्तव पत्नी राहुल श्रीवास्तव व ढाई वर्षीय मिष्टी पुत्री राहुल श्रीवास्तव को सडक़ पर लाकर उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया और बाद में मृतकों के शवों को भी बरामद किया। मृतकों की पहचान दुर्घटना में घायल प्रेमचंद श्रीवास्तव के दो पुत्रों 27 वर्षीय राहुल श्रीवास्तव व 25 वर्षीय राजीव श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बताया गया है कि शव गाड़ी से बरामद हुए, जबकि अन्य लोग गाड़ी से छिटक गए थे।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.