यमुना नदी का जलस्तर हुआ कम, यलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली। दिल्ली के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं।यमुना नदी का जलस्तर धिरे-धिरे कम हो रहा है । अभी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आज सवेरे दिल्ली-एनसीआर कुछ इलाकों में बारिश हुई है। अभी दिल्ली के शांति वन इलाके और आईटीओ में जलभराव है। यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह सात बजे 207.62 मीटर पर आ गया है।

दिल्ली में अगले छह दिन तक बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले छह दिन तक बारिश की संभावना है। मगर तेज बारिश के आसार नहीं हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश और बिहार में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ समेत 50 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। फर्रुखाबाद, बलरामपुर, कन्नौज, बरेली, श्रावस्ती, बहराइच, पीलीभीत और शाहजहांपुर के आसपास के इलाकों को अलर्ट किया गया है।

देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार के मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और मधेपुरा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड के कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में बारिश का रेड अलर्ट और देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। कई दिनों से उत्तराखंड में बारिश कहर बरपा रही। उत्तरकाशी समेत कई जगहों में भूस्खलन हुआ है।

 

Leave a Reply