सीमा हैदर मामले पर राजनीतिक रंग दिया जा रहा : अनिल शर्मा

नयी दिल्ली। सीमा हैदर अपने प्रेमी के लिए पाकिस्तान बॉर्डर पार कर भारत आ गयी है। सीमा अपने प्रेमी के साथ भारत में रहना चाहती है, लेकिन लोग इसके विरोध में है। सीमा की इस प्रेम कहानी पर फिल्म गदर और गदर-2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा का मानना है कि सीमा को भारत में रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।

अनिल ने कहा, “प्यार की कोई सीमा नहीं होती। मेरी फिल्म ग़दर की कहानी भी इसी पर आधारित है। मैंने सीमा की कहानी सुनी, जो इतनी बहादुर है कि बिना किसी डर के अपने प्रेमी से मिलने के लिए भारत आई है। उसका बॉयफ्रेंड भी उसे उसके बच्चों के साथ स्वीकार करने को तैयार है। वह इतनी दूर यात्रा करके यहां तक आई हैं, उनका स्वागत किया जाना चाहिए। उनका प्यार बना रहे, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं।

अनिल ने कहा, “भारतीय लोग इतने अच्छे हैं कि वे किसी को भी स्वीकार कर सकते हैं। मैं उस महिला को तारा सिंह का महिला संस्करण कहूंगा। उसमें इतनी हिम्मत है कि उसे किसी की परवाह नहीं है, ये आसान नहीं है। सिनेमा का प्रभाव समाज और सिनेमा सदैव एक दूसरे के पूरक रहे हैं। भले ही फिल्म देखने के बाद उन्हें प्यार न हुआ हो, लेकिन शायद फिल्म देखने से उन्हें यह हिम्मत मिली कि हम वह कर सकते हैं जो तारा सिंह ने किया।

अनिल शर्मा ने कहा कि इस मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। मैंने उनके पड़ोसियों और परिवार के वीडियो देखे, वे सभी खुश दिख रहे थे। अब नेताओं का काम है चीजों को राजनीतिक रंग देना। अगर वे राजनीति नहीं करेंगे तो अपना काम कैसे करेंगे, इसलिए उन्हें माफ कर दीजिए।”

अनिल ने यह भी कहा कि हमें सोशल मीडिया पर सीमा को लेकर तरह-तरह के मैसेज मिल रहे हैं। मुझे संदेश मिलते रहते हैं कि सीमा हैदर और उनके परिवार के लिए मुफ्त में ‘गदर-2’ दिखाएं। वे इस फिल्म को उनकी कॉलोनी में दिखाने की मांग कर रहे हैं। मैं अपनी टीम से इस पर चर्चा कर रहा हूं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम उन्हें फिल्म जरूर दिखाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.