After Header-1

उत्तराखंड में आलाकमान कर रहा कांग्रेस नेताओं को एकजुट करने की कोशिश

नई दिल्ली। उत्तराखंड कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को बैठक की। यह बैठक कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी नेता राहुल गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी अभी से मंथन में जुट गई है। इसलिए कांग्रेस आलाकमान उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं को एकजुट करने की कोशिश में है।

उल्लेखनीय है कि इस बैठक में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा, प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित राज्य के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस आलाकमान बीते दिनों महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना,छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के कांग्रेस नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक कर चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.