After Header-1

कांवड़ मेले में गंगा जल लेने आ रहे एक दम्पत्ति दुर्घटना का शिकार

हरिद्वार । कांवड़ मेले में गंगा जल लेने आ रहे एक दम्पत्ति दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दिल्ली से हरिद्वार बाइक से एक दंपति गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार आ रहे थे। जब वह नारसन क्षेत्र में पहुंचे तो एक डाक कांवड़ के ट्रक में घुस गए जिससे वह घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान पति को मृत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर है। घटना तड़के सुबह तीन बजे की बतायी गई है।

मृतक का नाम पति प्रवीण कुमार और उसकी पत्नी का नाम नीलम बताया गया है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.