After Header-1

भारी बारिश से दिल्ली में बाढ़ का खतरा

नई दिल्ली। भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

बता दें दिल्ली में इस वक़्त यमुना का जलस्तर 207.14 है। वहीं अगर यमुना नदी का जलस्तर 207.49 मीटर पहुंच जाता है तो दिल्ली में बाढ़ आने का खतरा हो सकता है।

बता दें ओल्ड रेलवे ब्रिज के किनारे इस वक्त यमुना का बहाव बहुत ज्यादा तेज है और लगातार डेंजर लेवल से ऊपर बह रही है। इससे यमुना खादर के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक दिक्कत बढ़ गई है।

यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में घरों के अंदर पानी भर गया जिस वजह से लोगों ने घर खाली करके दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।

वहीं ओल्ड रेलवे ब्रिज यातायात के लिए बंद है और किसी को भी उस पर आवाजाही की इजाजत नहीं है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.