After Header-1

अमित शाह ने दिल्ली और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से बात की

  • श्री अमरनाथ यात्रा की स्थिति की समीक्षा 

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात खतरनाक बना हुआ है। मूसलाधार वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति की आज  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से बात कर है।  मनोज सिन्हा के साथ बातचीत में केंद्रीय गृह मंत्री ने मूसलाधार बारिश के कारण पिछले दो दिन से स्थगित श्री अमरनाथ यात्रा की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने अमरनाथ यात्रियों के लिए की गई सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी बात की। उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ यात्रा दो दिन से स्थगित है।

राजधानी दिल्ली में भी शनिवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जगह जगह जलभराव और सड़कों पर जाम की समस्या हो रही है। राजधानी के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण पानी भर गया है जिससे कुछ जगहों पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.