पीएम ने कहा, छत्तीसगढ़ में विकास विरोधी पंजा हावी

  • मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
  • गंगाजी की झूठी कसम खाते हैं कांग्रेसी

नयी दिल्ली। आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के एक विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास विरोधी पंजा हावी है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ धोखा किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी गंगाजी की झूठी कसम खाते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हजारों करोड़ के शराब घोटाले का आरोप भी लगाया।

मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। आज यहां 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा। उन्होंने कहा कि गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी। लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.