सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज

मेरठ (उप्र)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और उनका बेटा एक कार हादसे में बाल बाल बच गए जब उनकी एसयूवी को एक टैंकर ने जोरदार टक्‍कर मार दी।

भारत के लिए छह टेस्ट, 68 वनडे और दस टी20 खेल चुके प्रवीण ने पीटीआई को बताया कि वह और उनका बेटा ठीक हैं। उन्होंने कहा, यह और भयानक हो सकता था लेकिन भगवान के शुक्र से हम ठीक है ।मैं अपने भतीजे को छोड़ने गया था जब एक बड़े से ट्रक ने रात 9 . 30 के करीब मेरी कार को पीछे से टक्कर मार दी। यह बड़ी कार थी तो हम बच गए। उन्होंने कहा, पहले मुझे लगा कि बम्पर टूटा होगा लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिविल लाइंस) अरविंद चौरसिया ने यहां बताया आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.