छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश के इशारे पर हो रहा भ्रष्टाचार

नयी दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर नड्डा की यह रैली थी।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार पर भी नड्डा ने निशाना साधा और साथ ही साथ मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। हालांकि, राज्य में साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की यहां सरकार थी तो प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा था और रमन सिंह उसे धरती पर उतार रहे थे, छतीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा था, लेकिन जब से कांग्रेस की सरकार आई यहां विकास रूक गया।
नड्डा ने कहा कि इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ 70 लाख किसानों को साल में तीन बार 6000 रुपए भेजे जा रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 27 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल विकास के कोई काम नहीं कर रहे हैं, भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। ये भ्रष्टाचारियों के बादशाह हैं, यहां पूरा भ्रष्टाचार भूपेश बघेल के इशारे पर हो रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.