विश्व कप में भी हावी रहेगा पूर्व कप्तान का विराट प्रदर्शन

टीम इंडिया को लेकर क्रिस गेल ने कही बड़ी बात

  • भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अंतिम चार में पहुंच सकते हैं

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने टीम इंडिया को लेकर  कई बड़ी बात कही और साथ ही विराट कोहली की तारीफ भी की है।गेल ने विराट कोहली को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद मजबूत क्रिकेटर बताते है।गेल ने कहा, भारत में होने वाले विश्व कप में टीम इंडिया का दबदबा रहेगा । उनका मानना है कि भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अंतिम चार में पहुंच सकते हैं। एक दिवसीय विश्व कप पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाना है। 

गेल ने कहा, भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उसे अपनी धरती पर खेलने का फायदा भी मिलेगा । लेकिन भारतीय टीम पर खिताब जीतने का दबाव भी होगा क्योंकि भारत में सभी चाहते हैं कि अपनी धरती पर भारतीय टीम ही जीते। उनके हिसाब से विश्व कप में सेमीफाइनल में कौन सी टीमें पहुंचेंगी, यह पूछने पर यहां ‘इंडियन वेटरंस प्रीमियर लीग’ के लांच के मौके पर आये गेल ने कहा, यह बहुत कठिन सवाल है लेकिन मुझे लगता है कि भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड चार टीमें होंगी ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये आईपीएल में कोहली के साथ खेल चुके गेल ने कहा कि आईपीएल के जरिये खराब दौर को अलविदा कहने के बाद भारत का पूर्व कप्तान विश्व कप में भी हावी रहेगा। उन्होंने कहा,सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है ।कठिन समय ज्यादा देर नहीं रहता लेकिन मजबूत खिलाड़ी लंबे चलते हैं ।

विराट मानसिक और शारीरिक रूप से दृढ है । वह विश्व कप में भी उसी लय को कायम रखकर हावी रहेगा। कोहली ने आईपीएल 2023 में 14 मैचों में 53 . 25 की औसत से 639 रन बनाये थे जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल है।

गेल ने कहा, खिलाड़ियों के कैरियर में ऐसे दौर आते हैं जब सब कुछ निराशाजनक लगता है और ऐसे में मनोबल बढाने के लिये सकारात्मक ऊर्जा की जरूरत होती है । उसके बाद खिलाड़ी अपने चिर परिचित अंदाज में लौट आता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.