After Header-1

मणिपुर का दौरा करेंगे राहुल गांधी, राहत शिविर में लोगों से मिलेंगे

300×250 ADS-1

नयी दिल्ली।  अब राहुल गांधी मणिपुर का दौरा करने वाले हैं। मणिपुर में बीते लगभग दो महीनों से जातीय संघर्ष चल रहा हैं। कई जगहों पर कर्फ्यू लगा है। भारतीय सेना ने शांति बहाल करने का जिम्मा अपने सिर पर ले रखा हैं। ऐसे में राहुल गांधी का मणिपुर जाना कितना सही है कितना गलत यह तो प्रशासन ही बताएगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 29 और 30 जून को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे, जहां वह राहत शिविर में रह रहे लोगों से करेंगे मुलाकात साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे।

300×600 ADS-2

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी। वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी जी 29 और 30 जून को मणिपुर का दौरा करेंगे। वह इंफाल और चुराचांदपुर में राहत शिविरों में जाएंगे और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

वेणुगोपाल के मुताबिक, मणिपुर पिछले 2 महीने से हिंसा की आग में झुलस रहा है और इस वक्त वहां मरहम लगाने की जरूरत है, ताकि शांति की तरफ बढ़ा जा सके। मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.