भाजपा सरकार के घोटालों की जांच करेगी कांग्रेस सरकार

हासन। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि उनकी सरकार भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों और अनिमियतताओं की जांच कराएगी तथा दोषियों को दंडित करेगी।

सिद्धरमैया ने यह भी रेखांकित किया कि उनकी सरकार सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी।
कांग्रेस ने चुनाव से पहले ‘पांच गांरटी’ की घोषणा थी, जिन्हें लागू करने की स्थिति में राजकोष पर करीब 59 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ने की संभावना है और इस साल बोझ कुछ ज्यादा हो सकता है।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘हम घोटालों की जांच करेंगे। चार चिकित्सा महाविद्यालयों का निर्माण किया गया था और उसमें अनियमितता के आरोप हैं, हम इसकी जांच कराएंगे।

साथ ही 40 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोपों की भी जांच की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य संबंधी वस्तुओं की खरीद, सिंचाई परियोजनाओं में अनियमितता की गई है और बिटकॉइन घोटाला हुआ है, इन सभी की जांच की जाएगी।

सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) भर्ती घोटाले की जांच करने को कहा है और इसका विस्तार किया जाएगा तथा जो दोषी होंगे उन्हें दंडित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.