After Header-1

पाकिस्तान में बारिश से 23 लोगों की मौत

मौतें तीन अलग-अलग कारणों से हुईं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में बारिश से 23 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पूर्वी पंजाब प्रांत में आपातकालीन सेवा रेस्क्यू-1122 के प्रवक्ता फारूक अहमद ने एक बयान में कहा कि  मौतें तीन अलग-अलग कारणों से हुईं, जिनमें बिजली का झटका लगना, डूबना और बिजली गिरने की घटनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा, बिजली गिरने से नारोवाल जिले में पांच और शेखुपुरा जिले में दो लोगों की मौत हुई है। प्रांत में कम से सात लोगों की डूबने से मौत हुई है।

वहीं के विभिन्न इलाकों में बिजली का झटका लगने से पांच लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, नारोवाल, लाहौर, चिनियट और शेखुपुरा सहित विभिन्न जिलों में बिजली का झटका लगने और दीवार तथा छत गिरने की घटनाओं के कारण कम से कम 75 लोग घायल भी हुए हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.