दो बसों की टक्कर में 12 यात्रियों की मौत, आठ घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा में गंजम के जिले के दिगपांडी के निकट खेमुंडी कॉलेज के पास रविवार आधी रात को ओएसआरटीसी बस और एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

मृतकों में छह पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गंजम जिला कलेक्टर दिब्या ज्योति परिदा ने कहा गंभीर रूप से घायल यात्री को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

मरीजों के इलाज के लिए यहां सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। यह दुर्घटना तब हुई जब एक बारात लेकर जा रही निजी बस बेरहामपुर से खांडादेउली गांव लौट रही थी, तभी गदारी से भुवनेश्वर जा रही ओएसआरटीसी बस से उसकी टक्कर हो गई। दिगपहांडी पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घायलों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.