After Header-1

मणिपुर के 14 सदस्यीय दल पहुंचा एथेलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेने

80 वर्षीय कुंजा देवी सबसे बड़ी उम्र की खिलाड़ी तीन गोल्ड मैडल जितने वाली

देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दो दिवसीय युवरानी महेन्द्रकुमारी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने देश के सभी राज्यों से खिलाड़ी आने शुरू हो गए हैं।

मणिपुर जो इस समय हिंसा की भयंकर चपेट में है वहां से 14 वैटरन खिलाड़ियों का जत्था देहरादून पहुंच गया है जिसमें सबसे ज्यादा उम्र 80 वर्ष की ख़िलाड़ी श्रीमती कुंजा देवी भी शामिल है।

परेड ग्राउंड में आयोजन समिति के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने दल का स्वागत किया व सबने मणिपुर में शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.