ललन सिंह ने कहा, देश में इमरजेंसी से भी बदतर स्थिति

नयी दिल्ली। बिहार में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भाजपा विपक्षी दलों पर निशाना साधा रही है। भाजपा लालू यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है। भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि कांग्रेस के खिलाफ नीतीश कुमार और लालू यादव ने इमरजेंसी के दिनों में लड़ाई लड़ी।

आज उसी कांग्रेस की गोद में जाकर वे दोनों बैठ गए हैं। इसी को लेकर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का बयान आया है। ललन सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि आज इमरजेंसी से भी बदतर स्थिति है।

ललन सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि वे क्या बोलेंगे, उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि 1974-1975 में हमारी लड़ाई इंदिरा गांधी से नहीं, बल्कि शासन से था। आज की स्थिति 1974-75 से भी बदतर है।

उन्होंने कहा कि देश में आज इमरजेंसी से भी बदतर स्थिति है। उन्होंने कहा कि उस समय प्रेस की आजादी थी। आज इनकी नियंत्रण में प्रेस तो है ही साथ ही साथ सारे संवैधानिक संस्थाओं पर भी इनका नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज अगर आपके खिलाफ कोई कुछ बोलता है तो सीधे उसके यहां छापा पड़ने लगता है। उन्होंने दावा किया कि इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी ने जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.