After Header-1

भारत से चोरी हुई वस्तुओं को लौटाने का अमेरिका ने लिया फैसला

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा समाप्त करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों की एक नयी, गौरवशाली यात्रा शुरू हो गई है और दुनिया दो महान लोकतंत्रों को अपने रिश्तों को मजबूत करते हुए देख रही है।

वाशिंगटन स्थित रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी की पूर्ण क्षमता अब तक साकार नहीं हुई है और दोनों देशों के संबंध 21वीं सदी में दुनिया को फिर से बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने भारत की पुरानी मूर्तियां और चीजें जो चोरी हुई थीं, 100 से ज्यादा लौटाने का फैसला लिया है। ये पुरातन वस्तुएं वर्षों पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच गई थीं। ये वस्तुओं को लौटाने के लिए अमेरिकी सरकार का आभार जताते हैं।

किसी दूसरे देश की भावनाओं का सम्मान करने से दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती देते हैं। पिछली बार भी मुझे बहुत सी ऐतिहासिक चीजें लौटाई गई थीं। मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं तो वहां लोगों को लगता है कि ये सही व्यक्ति है। इसे सुपुर्द करो। सही जगह लेकर जाएगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.