नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए

पटना। विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बिहार की राजधानी पटना में 23 जून यानी कल होने वाली है। बैठक को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है।

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने भी मीटिंग को लेकर तंज कसा है। पीके ने कहा कि आज नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं ? इस पर ज्यादा बोलने का कोई मतलब नहीं है।

आज से पांच साल पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे चंद्रबाबू नायडू भी इसी भूमिका में थे जिस भूमिका में आज नीतीश कुमार आने का प्रयास कर रहे हैं।

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू उस समय बहुमत की सरकार चल रहे थे, जबकि नीतीश कुमार तो 42 विधायकों के साथ आज लंगड़ी सरकार चला रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू उस दौर में पूरे देश का दौरा करके विपक्ष को एकजुट कर रहे थे, इसका नतीजा ये हुआ कि आंध्र प्रदेश में उनके सांसद घटकर 3 हो गए। सिर्फ 23 विधायक जीते और वह प्रदेश की सत्ता से ही बाहर हो गए। नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। नीतीश कुमार का खुद का ठिकाना नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.