After Header-1

पाकिस्तान में पीएसएमसी ने कार संयंत्र को बंद करने का किया फैसला

कराची। सुजुकी मोटर कंपनी लिमिटेड (पीएसएमसी) ने आयात प्रतिबंधों के कारण पाकिस्तान में अपने कार एवं बाइक संयंत्र को कुछ दिन के लिए बंद करने का फैसला किया है।

मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को बताया गया कि पाकिस्तान में स्थित इस संयंत्र को 22 जून से आठ जुलाई तक बंद रखा जाएगा। जापानी वाहन कंपनी ने करीब एक सप्ताह पहले पाकिस्तान में अपने चौपहिया संयंत्र में परिचालन शुरू किया था।

यह संयंत्र 75 दिन से अधिक समय से बंद था। ‘द डॉन न्यूज’ के मुताबिक कंपनी ने सोमवार को पाकिस्तान शेयर बाजार को बताया कि पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक द्वारा पिछले साल मई में लगाए गए प्रतिबंधों के कारण उसे कलपुर्जों और सहायक उपकरणों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते उत्पादन बंद करने का फैसला किया गया।

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने पिछले साल मई में कंपनियों को कुछ उपकरणों के आयात के लिए पूर्व अनुमति लेने को कहा था।

कंपनी ने कहा, ‘‘कलपुर्जों की कमी के कारण प्रबंधन ने मोटरसाइकिल और कार संयंत्रों को 22 जून से आठ जुलाई, 2023 तक बंद करने का फैसला किया है।’’ रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी ने 23 मई से 16 जून तक अपना बाइक संयंत्र भी बंद रखा था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.