रथ यात्रा के दौरान बिल्डिंग की बालकनी टूटी, 11 लोग घायल

अहमदाबाद। अहमदाबाद के दरियापुर के करियानाका रोड पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान एक हादसे की खबर सामने आ रही है। बता दें रथ यात्रा के दौरान तीन मंजिला बिल्डिंग की तीसरी मंजिल की बालकनी टूट गई।

वहीं हादसे के दौरान बालकनी पर काफी लोग थे। बता दें इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए हैं।फिलहाल हादसे के बाद राहत और बचाव की टीम वहां पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.