उत्तराखण्ड के विकास पर सरकार का फोकस

देहरादून। उत्तराखण्ड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को नौ महत्वाकांक्षी परियोजनाएं दी है जिन्हें उन्होंने नवरत्न का नाम दिया है। इन नवरत्न परियोजनाओं पर आज काम तेजी से चल रहा है।

उदाहरण के लिए ऋषिकेश-कर्ण प्रयास रेल परियोजना का काम चल रहा है। इसी तरह टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाईन का भी काम शुरू हो रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ-साथ वीर भूमि, शौर्य भूमि और सैन्य भूमि भी मानी जाती है। यह वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की भी भूमि है जिनके शौर्य और पराक्रम का यशगान आज तक होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को नौ महत्वाकांक्षी परियोजनाएं दी है जिन्हें उन्होंने नवरत्न का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि इन नवरत्न परियोजनाओं पर आज काम तेजी से चल रहा है। उदाहरण के लिए ऋषिकेश-कर्ण प्रयास रेल परियोजना का काम चल रहा है। इसी तरह टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाईन का भी काम शुरू हो रहा है।राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड में इंफ्रा के विकास पर भाजपा सरकारों का कितना बड़ा फोकस है उसका पता इसी बात से चलता है कि साल 2014 में उत्तराखण्ड में रेलवे का बजट था मात्र 200 करोड़ जो आज बढ़कर 5000 करोड़ रूपए हो गया है। उन्होंने कहा कि मॉर्गन स्टेनली के अनुसार 2027 तक भारत पाँच ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन देश में एक लाख करोड़ के पार। पहले रक्षा निर्यात एक हज़ार करोड़ से भी कम अब निर्यात 16000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर। जल्द ही देश में रक्षा निर्यात 20000 करोड़ रुपये के पार हो जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.