After Header-1

कनाडा : ट्रक और बस के बीच टक्कर, 15 लोगों की मौत

टोरंटो। कनाडा के मैनिटोबा में कारबेरी शहर के पास एक सेमी-ट्रेलर ट्रक और वरिष्ठ नागरिकों से भरी बस के बीच टक्कर के बाद कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

आरसीएमपी मैनिटोबा के कमांडिंग ऑफिसर असिस्टेंट कमिश्नर रॉब हिल का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, हिल ने कहा कि 25 लोग जिनमें से अधिकांश वरिष्ठ नागरिक थे, बस में यात्रा कर रहे थे जो एक सेमी-ट्रेलर ट्रक से टकरा गई ।
पश्चिमी मनिटोबा शहर दाउफिन से आ रही थी. रॉब हिल ने कहा कि 10 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. हिल ने कहा, ‘दुख की बात है कि मैनिटोबा और पूरे कनाडा में यह एक दिन त्रासदी और अविश्वसनीय दुख के रूप में याद किया जाएगा।

रॉब हिल ने कहा कि दाउफिन क्षेत्र में बहुत से लोग अपने प्रियजनों के बारे में समाचार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘उन सभी लोगों के लिए जो प्रतीक्षा कर रहे हैं, मैं कल्पना नहीं कर सकता कि यह जानना कितना मुश्किल है कि जिस व्यक्ति से आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं वह आज रात घर आ रहा है या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.