प्रधानमंत्री ने 70,126 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

नई दिल्ली। रोजगार मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आज 70,126 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। पीएम ने कहा, रोजगार मेला एनडीए-बीजेपी सरकार की नई पहचान बन गई है।

‘रोजगार मेले’ के दौरान नई नियुक्तियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज, भारत में एक निर्णायक सरकार और राजनीतिक स्थिरता है। राजनीतिक भ्रष्टाचार, सरकारी योजनाओं में विसंगतियां और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग पिछली सरकारों के पर्याय थे।
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि बीजेपी के शासन वाली सररकारें भी लगातार इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कर रही हैं। जो लोग इस समय सरकारी नौकरी में आ रहे हैं उनके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय है।

आपके सामने अगले 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना से करोड़ों युवाओं को मदद मिली है। स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं का सामर्थ्य और ज्यादा बढ़ा है। सरकार से मदद पाने वाले ये नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.