After Header-1

संजय राउत को धमकी मिलने के बाद दो लोग गिरफ्तार

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत और उनके विधायक भाई को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद  दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। राउत ने दावा किया था कि उन्हें और उनके भाई को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से इसे गंभीरता से लेने की मांग की थी।

एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों में से एक ऑटोरिक्शा चालक और एक अन्य व्यक्ति को पूर्वी उपनगर गोवंडी से ही हिरासत में लिया गया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से पहले मामले में एक आधिकारिक शिकायत का इंतजार किया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि उन्होंने शराब के नशे में राउत बंधुओं को धमकी भरे कॉल किए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.