After Header-1

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच रिपोर्ट अगले हफ्ते अदालत को सौंपेगी एसआईटी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच रिपोर्ट अगले हफ्ते अदालत को सौंप सकता है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अब तक की अपनी जांच के तहत एसआईटी ने 180 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट और ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सिंह पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.