भागलपुर में 2014 से बन रहा 3.16 किलोमीटर का पुल 14 महीने में दो बार टूट चुका है। रविवार को पुल गिरने के बाद इसके निर्माण पर सवाल उठने लगे हैं। भाजपा बिहार सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है।
इन सब के बीत बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा है कि नए सिरे से पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
निर्माणाधीन पुल गिरने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इंजीनियर्स को हटाया गया है, कॉन्ट्रैक्टर पर भी कार्रवाई होगी। हमें पहले ही इसपर शक था। उन्होंने कहा कि नए सिरे से पुल का निर्माण कराया जाएगा। हमारी कोशिश है कि यह निश्चित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा हो।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मामले की जांच हो रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी…जो पुल की राशि होगी वह कॉन्ट्रैक्टर पर आएगी। सीबीआई जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि IIT रुड़की पहले ही जांच कर रही है। अब CBI वाले इंजीनियर तो है नहीं।
