धोनी के घुटने का मुंबई के एक अस्पताल में हुआ सफल आपरेशन

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बायें घुटने का मुंबई के एक अस्पताल में सफल आपरेशन हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी सोमवार को फाइनल के बाद अहमदाबाद से सीधे मुंबई पहुंचे थे।

उन्होंने मशहूर खेल आर्थोपीडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पर्डीवाला से सलाह ली जो बीसीसीआई की मेडिकल पैनल में भी हैं। वह ऋषभ पंत समेत कई भारतीय क्रिकेटरों की सर्जरी कर चुके हैं।

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया ,‘‘धोनी के घुटने का कोकिलाबेन अस्पताल में सफल आपरेशन हो गया है। वह ठीक है और आपरेशन सुबह ही हुआ है। मेरे पास विस्तृत जानकारी नहीं है। अभी मुझे इसका ब्यौरा मिलना बाकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.