After Header-1

अगले सप्ताह नयी दिल्ली आएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत के अपने समकक्ष से मुलाकात करने के लिए अगले सप्ताह नयी दिल्ली जाएंगे। पेंटागन ने यह घोषणा की है।

यह यात्रा अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजकीय यात्रा से पहले हो रही है। पेंटागन ने बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री की अगले सप्ताह जापान, सिंगापुर, भारत और फ्रांस की यात्रा की घोषणा की।

उसने कहा कि ऑस्टिन अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा भागीदारी को मजबूत करने की कवायद के तौर पर नयी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।

पेंटागन ने कहा, ‘‘यह यात्रा नए रक्षा नवाचार और औद्योगिक सहयोग की शुरुआत तथा अमेरिकी और भारतीय सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग का विस्तार करने के लिए चल रहे प्रयासों में तेजी लाने का अवसर प्रदान करती है।’’ ऑस्टिन हिंद-प्रशांत क्षेत्र की अपनी सातवीं आधिकारिक यात्रा के तौर पर जापान से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.