टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का सड़क दुर्घटना में मौत

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर सीरियल ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय अब नहीं रहीं। एक्ट्रेस की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है।

एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स समेत फैंस को वैभवी उपाध्याय के अचानक निधन की खबर ने झकझोर कर रख दिया है।

वैभवी उपाध्याय इसके अलावा सीआईडी, संरचना, अदालत, सावधान इंडिया: क्राइम एलर्ट, प्लीज फाइंड अटैच्ड, डिलीवरी गर्ल, इश्क किल्स और लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे हिट शोज का हिस्सा भी रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.