पहलवानों के समर्थन में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ

हैदराबाद। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को समर्थन दिया है।
एआईबीईए के महासचिव सी वेंकटचलम ने रविवार को यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि 13 से 15 मई तक मुंबई में आयोजित एआईबीईए के 29वें राष्ट्रीय सम्मेलन में महिला पहलवानों को न्याय दिलाने और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए उनकी बहादुरी की लड़ाई पर ध्यान दिया गया। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण के खिलाफ महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में दो प्राथमिकियां दर्ज हैं, जिनमें से एक पॉक्सो अधिनियम के तहत भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.