After Header-1

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

300×250 ADS-1

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में संगम इलाके के अंदन में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान चलाया।

300×600 ADS-2

अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है और मुठभेड़ जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.