परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्डा की सगाई आज

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा की आज शनिवार को सगाई होने वाली है। कपल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में ग्रैंड फंक्शन रखा है। सगाई में राघव चड्डा पवन सचदेवा की डिजाइनर ड्रेस पहनेंगे। वहीं परिणीति चोपड़ा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में नजर आयेंगी।

इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता शरीक हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बेटी मालती के साथ सगाई में आ सकती हैं।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी तब से सुर्खियां बटोरनी शुरू की, जब से दोनों को एक साथ रेस्टोरेंट और एयरपोर्ट पर कई बार स्पॉट किया गया। कुछ दिनों पहले भी दोनों को एक साथ मोहाली में देखा गया था।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गये मैच को देखने के लिये भी राघव चड्डा अपनी गर्लफ्रेंड परिणीति चोपड़ा के साथ पहुंचे थे।जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.