कांग्रेस की कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी: जयराम रमेश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सरगर्मियां तेज है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे।

कर्नाटक में 10 मई को वोट डाले गए थे। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कर्नाटक को लेकर एग्जिट पोल आए हैं। उसमें कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस काफी उत्साह चरम पर है। कांग्रेस को भरोसा है कि कर्नाटक में उसे जनादेश मिलने जा रहा है।

इन सब के बीच कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश का भी बयान सामने आया है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस की कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, हम कर्नाटक में 27 दिनों के लिए थे और 7 जिलों का दौरा किया। हमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें बहुमत के वोट मिलेंगे। रमेश ने कहा कि हमने अपने घोषणापत्र में 5 गारंटी का वादा किया है, और इन गारंटियों के कारण कांग्रेस है जीतने की गारंटी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सभी एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि कांग्रेस पार्टी आगे है, किसी ने भाजपा को बहुमत नहीं दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक में इस बार हमारी रणनीति का एक ही सिद्धांत था कि ये स्थानीय चुनाव हैं, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव नहीं हैं। हमने हमारी रणनीति को वोकल फॉर लोकल बनाया और इसलिए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

Leave a Reply