जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने बरामद किया विस्फोटक

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को विस्फोटक बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के सहयोगी इश्फाक अहमद वानी से पूछताछ के आधार पर, सुरक्षा बलों ने पुलवामा-शोपियां मार्ग पर अरगाम में पांच किलोग्राम आईईडी बरामद किया। उन्होंने बताया कि वानी पहले से ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.