सीएम योगी ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अलीगढ़ में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान सीएम ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

दरअसल, यूपी में निकाय चुनाव का पहला चरण बीत चुका है। दूसरे चरण की तैयारियां जोरों पर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दौरा कर जनता से मुखातिब हो रहे हैं। रविवार को उन्होंने अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी केवल जातिवाद की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि जातिवादी और परिवारवादी सोंच रखने वालों ने युवाओं को तमंचा देने का काम किया। जबकि हमारी सरकार ने टेबलेट देने का काम किया है। इसके अलावा उन्होंने दंगों की बात करते हुये कहा कि भाजपा सरकार ने दंगों पर अलीगढ़ का ताला जड़ दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.