धीरेंद्र प्रताप ने शोक जताया

देहरादून।महिला कांग्रेस कोटद्वार महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने किया शोक व्यक्त।

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कोटद्वार महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शकुंतला चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्होंने लंबे समय तक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम किया। उन्होंने कहा उनके निधन से उत्तराखंड कांग्रेस ने
ने एक बहुत ही कर्मठ, क्षमतावान और जनता में लोकप्रिय नेता खो दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.