नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जासूसी कर रही है और उसके विशेष प्रकोष्ठ के अधिकारी सादे कपड़ों ने पूरे दिन मुख्यमंत्री आवास के आसपास चक्कर काटते रहते हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संजय सिंह ने इस संबंध में दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को लिखा भी है।
दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने कहा, ‘‘पिछले दो दिनों में हमारे सांसदों ने इस बेहद गंभीर मुद्दे पर पत्र लिखा है।’’ उसके बाद उन्होंने सांसदों द्वारा लिखे गए एक जैसे पत्रों का कुछ हिस्सा पढ़ा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपका ध्यान एक गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करना चाहूंगा। दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को तीन बार मुख्यमंत्री बनाया है।