मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया

मोहाली। ईशान किशन (75) और सूर्यकुमार यादव (66) के बीच आक्रामक शतकीय साझेदारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया । पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर लियाम लिविंगस्टोन के नाबाद 82 रन की मदद से तीन विकेट पर 214 रन बनाये ।

जवाब में मुंबई ने सात गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया । इस जीत के बाद मुंबई नौ मैचों में दस अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि पंजाब दस मैचों में दस अंक लेकर सातवें स्थान पर है । मुंबई ने पारी की तीसरी ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया लेकिन इस झटके से संभलते हुए ईशान ने 41 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 75 रन बनाये ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.