फर्जी कहानियां गढ़ सरकार गिराना चाहती केन्द्र : आप

नई दिल्ली। आप नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली सरकार गिराने के लिए फर्जी कहानियां गढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली-पंजाब की सरकारों को गिराने में हर हथियार फेल हो गया तो अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके सरकार गिराने की साजिश रची गई है। सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मीडिया के सामने तमाम सबूत रखकर साफ तौर पर बताया कि शराब घोटाला तो बहाना है जबकि सरकार गिराने का इरादा है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली की सरकार को गिराने के पुराने मकसद को पूरा करने के लिए यह फर्जी कहानियां रची जा रही हैं। प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई लड़ाई नहीं लड़नी है सिर्फ उनको केजरीवाल से लड़ाई इसलिए लड़नी है क्योंकि दिल्ली सरकार उनकी आंख की किरकिरी बन गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.