After Header-1

विपक्ष को घेरने की रणनीति पर नड्डा ने कि चर्चा

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने  पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ एक बैठक कर संसद में व्यवधान और राहुल गांधी की ओर से ओबीसी समाज के कथित अपमान के मुद्दों पर विरोधी दलों को घेरने तथा छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं। महासचिवों की बैठक में नड्डा ने इसकी तैयारियों का भी जायजा लिया। भाजपा अपने स्थापना दिवस यानी छह अप्रैल को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाती है।

ज्ञात हो कि भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों पार्टी के स्थापना दिवस से संबंधित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए इसे सामाजिक न्याय सप्ताह यानी बाबा साहब आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक मनाए जाने की बात कही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.