After Header-1

भाजपा नेताओं के खिलाफ थानों में तहरीर देगी कांग्रेस

देहरादून। कांग्रेस ने अब जैसे के तैसा की रणनीति अपना ली है। आठ अप्रैल से हेट स्पीच देने वाले और कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाले उस भाजपा नेताओं के खिलाफ विभिन्न थानों में लिखित तहरीर देगी।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज देश के जो हालात है खासकर लोकतंत्र की हत्या जो करी जा रही, इसको लेकर एक वृहद कार्यक्रम। षड्यंत्र के तहत भारत में लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है, और विपक्ष के लोग जो सत्ता पक्ष के विरोध में हैं के खिलाफ षड्यंत्र लगातार रचे जा रहे हैं जो घटना कुछ दिन पूर्व सामने आई जिसमें आदरणीय राहुल गांधी जी के सदन में दिए गए वक्तव्य के बाद जो बौखलाहट भारतीय जनता पार्टी और संगठन में आयी उसका नतीजा आपके सामने है।
माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुषांगिक संगठन  प्रकोष्ठ एवं विभागों द्वारा लोकतंत्र को बचाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा, जो लगातार 15 अप्रैल तक चलेगा इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे गये पोस्टकार्ड के माध्यम से आम जनता की दुख तकलीफों एवं उत्तराखण्ड में महिलाओं युवाओं बेरोजगारों पर हुए अत्याचारों से अवगत कराया जाएगा। माहरा के कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस द्वारा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। जिसका उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना होगा।
करन माहरा ने कहा कि जिस वाशिंग मशीन की बात कांग्रेस पार्टी बार बार करती आयी है उसे महाराष्ट्र के एक दिन के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने साबित कर दिखाया कि भाजपा में जाते ही लोगों के सारे मुकदमे खत्म हो जाते हैं, सारी जांचें बंद हो जाती हैं और जो भाजपा के विरूद्ध खडा होता है उसके साथ वैसा ही होता जो राहुल गांधी के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.